Aaina dekhne ki dua | dua when looking in the mirror

अससलामु अलाईकुं नाज़रीन आप सबको खुशामदीद आपके अपने ब्लॉग islamicpathshala पर | दोस्तों आज हम आपको aaina dekhne ki dua , या dua when looking in the mirror या फिर sheesha dekhne ki dua के बारे मे बताएंगे |

दोस्तों हम सब आईना तो देखते है लेकिन इसकी दुआ नहीं पढ़ते या फिर पढ़ना भूल जाते है | ये हमारी मस-नून दुआ मे शामिल होती है | इनके पढ़ने मे बहुत सवाब मिलता है और हमारी नेकियों मे अजाफ़ा होता है |

दोस्तों आप जब भी कोई काम करे तो सब से पहले अल्लाह को याद करे इससे ये फायदा होगा कि शैतान आपके कामों मे दखल नहीं करेगा और आपके जिम्मे से अल्लाह की नियामतों का शुक्र भी अदा हो जाएगा |

तो आज हम आपको aaina/sheesha dekhne ki dua in hindi , dua when looking in the mirror in arabic मे बता रहे है |और इसका तर्जुमा भी बताएंगे |

 

aaina dekhne ki dua

aaina_dekhne_ki_dua

aaina dekhne ki dua in arabic :

اَللّٰهُمَّ اَنْتَ حَسَّنْتَ خَلْقِىْ فَحَسِّنْ خُلُقِىْ:

अल्लाहुम्मा अन्ता हस्सन्ता खलकी फ – हस्सिन खुलुकी

 dua in english :

allahumma anta hassanta khalki fa-hassin khuluki 

aaina dekhne ki dua meaning in hindi :

ऐ अल्लाह जिस तरह आपने मेरा चेहरा खूबसूरत बनाया है

इसी तरह मेरे इखलाक भी खूबसूरत बना दे 

aaina dekhne ki dua ki fazilat

फ़ज़ीलत;  अक्सर हम लोग दिन मे बहुत बार सीसा देखते है जिससे हमारे दिल मे तकबबूर आ जाता है जो अल्लाह को बिल्कुल ना पसंद है इस लिए takabbur se bachne k लीये हमे aaina dekhne ki dua पढ़नी चाहिए जिसके और भी फायदे है | सबसे पहला दुआ पढ़ने से हमे अजर और सवाब मिलेगा |दूसरा फायदा इसके पढ़ने से हमारे चेहरे पर नूर आएगा |

 तीसरा फायदा ये है कि इसके पढ़ने से हमारे दिल की हालत सुधरेगी और अल्लाह हमारे इखलाक भी दुरुस्त करेगा | 

ये भी पढे ; inteqal ki dua 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि  aaina dekhne ki dua  नबी करीम सल्ला. से साबित नहीं है | इमाम इब्ने सुन्नी की किताब है अमल याऊम व लाइला मे इसका जिक्र है | इसके अलावा अल मुसनद मे इसका जिक्र हदीस नं  374 मे हुआ है | लेकिन ये दुआ हमारी सुन्नतों मे शामिल की गई है |

अगर आप तकबबुर (घमंड) के शर से बचना चाहते है तो आप ये दुआ पढ़ लिया करे | इसके पढ़ने से आप के दिल मे अगर तकबबुर आएगा भी तो अल्लाह की पनाह मे आने की वजह से कोई नुकसान नहीं होगा | वो दुआ ये है

takabbur se bachne ki dua in urdu :

وَقَالَ مُوْسٰٓى اِنِّىْ عُذْتُ بِرَبِّىْ وَرَبِّكُمْ مِنْ كُلِّ مُتَكَبِّرٍ لَّا يُؤْمِنُ بِيَوْمِ الْحِسَابِ

takabbur se bachne ki dua in hindi :

वा काला मूसा इन्नी उजतु बि रब्बि वा रब्बिकुम

मिन कुल्ली मुता- कब्बिरिल् ला युमिनु बि यौमिल हिसाब

तर्जुमा : मूसा (अलैहिस स) ने कहा, मै अपने और तुम्हारे रब की पनाह मे आता हु हर उस तकबबुर करने वाले शख्स (की बुराई से) जो रोज ऐ हिसाब पर ईमान नहीं रखता |

Note 

हमारे प्यारे नबी सल्ला. का इरशाद है के जो शख्स मेरी ऐसी सुन्नत पर अमल करे या मेरी सुन्नतों को जिंदा करे जो लोगों के दरमियान खतम हो गई हो तो उस शख्स को कयामत के दिन शहीदों के बराबर सवाब मिलेगा |

conclusion

दोस्तों आप इन छोटी छोटी दुआओ को पढ़ कर बहुत फायदे उठा  सकते है | इनके पढ़ने से आपको अल्लाह की रज़ा हासिल होगी और आप सारे काम सुन्नत के मुताबिक करेंगे | जिसकी वजह से आपकी दीन और दुनिया सुधर जाएगी |

इस दुआ के पढ़ने का मकसद अल्लाह का शुक्र अदा करना है कि अल्लाह तूने मेरी सूरत अच्छी बनाई है , तू मेरी सीरत भी अच्छी बना दे | इसके अलावा हमने तकबबुर से बचने की दुआ भी आपको बताई है |आप इसे भी याद करे और दिन मे एक मर्तबा जरूर पढे |

तो इनशाल्लाह आप तमाम बुराई से बच जाएंगे |

 

 

 

Leave a Comment