अस्सलामु अलैकुम दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हम आपको wazu ka tarika for ladies , wazu karne ka tarika ,या फिर wazu ka tarika step by step बताने वाले है | दोस्तों इसके साथ साथ हम आपको wazu ki sunnat , wazu ke farz , nawaqis wazu और भी बहुत सारी चीज़े बताने वाले है|
तो आप आखिर तक हमारी पोस्ट को पढे ताकि आपको पता चल सके की wazu ka tarika for ladies क्या है |
वज़ू का सही तरीका बहुत सी बहनों और औरतों को पता नहीं होता | अगर आप चाहती है की हमारा वज़ू बिल्कुल ठीक हो | क्यूंकि जब हमारा वज़ू ठीक होगा तब ही हमारा कोई भी अमल कुबूल होता है | तो आप इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढे |
वज़ू शुरू करने से पहले आप किबला रुख होकर पाक साफ और ऊंची जगह पर बैठ जाए | और आगाज wazu ki dua पढे | यहां हम आपको wazu ki dua in hindi मे बता रहे है |
اَتَوَضَّأُ بِسْمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ
wazu ki dua in hindi :
अता वज़्जा उ बिसमिल्लाहिर् रहमानिर् रहीम
या ये पढे :
اَعُوْذُ بِاللّٰهِ مِنَ الشَّيْطَانِ الرَّجِيْمِ
بِسْمِ اللّٰهِ الْعَظِيْمِ وَالْحَمْدُ الِلّٰهِ عَلٰى دِيْنِ الْاِسْلَامِ
wazu ki dua in hindi :
अ-ऊज़ु बिल्लाहि मिनश् शैतानिर् रजीम
बिसमिल्लाहिल् अज़ीमि वल हमदु लिल्लाहि अला दीनिल इस्लाम
हाथ को गट्टों तक धोना
फिर इसके बाद तीन मर्तबा हाथों को गट्टों तक धोना है| हाथों को धोने के लिए थोड़ा स पानी हाथ मे लेकर उसे दूसरे हाथ से मले और एक हाथ से दूसरे हाथ की उंगलियों का खिलाल करे| अगर आप ने कोई अंगूठी या छल्ला पहना है तो आप उसे भी हिला ले ताकि पानी इनके नीचे भी पहुँच सके | ये काम आपको तीन बार करना है और हाथों को अच्छी तरह भिगा ले |
ek zaroori baat : आपको वज़ू के हर अज़ा को धोते समय पहली बार मे बिस्मिल्लाह पढ़ना है |
कुल्ली करना या मुंह मे पानी डालना
नाज़रीन आप को तीन मर्तबा कुल्ली करनी है | कुल्ली करने का सही तरीका ये है कि पहली मर्तबा मे आप मुंह मे पानी डालकर गर-गरह करे | अगर आप wazu ka sunnat tarika करना चाहती है | तो इसके लिए मिसवाक करे | मिसवाक करने के बहुत ही फायदे | अगर आप इन्हे जान जाए तो आप कभी मिसवाक करना न भूले | खैर अगर आपके पास मिसवाक न हो तो आप दांतों को उंगली से भी साफ कर सकती है|
note : आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की , बहुत से मर्द हज़रात और औरते रोज़े की हालत मे भी गर-गरह करते है जो बिल्कुल सही नहीं है | जिस की वजह से आपका रोज़ा टूट भी सकता है | अगर आपका रोज़ा हो तो आप गर-गरह बिल्कुल न करे सिर्फ तीन मर्तबा मुँह मे पानी डाले |
नाक मे पानी डालना
दोस्तों नाक मे पानी डालने का तरीका ये है के थोड़ा स पानी हाथ मे लेकर नाक मे सांस के साथ ऊपर की और खिचना है | नाक मे पानी सिर्फ इतना ऊपर चढ़ाना है के आप की नाक की नर्म खाल तक पहुँच जाए | इससे ज्यादा न चढ़ाए | नाक को बाएं (उल्टा) हाथ की सबसे छोटी उंगली(छुँगली) से अंदर की तरफ घुमाये | ताकि आपके नाक की सारी गंदगी साफ हो जाए और सारा हिस्सा भीग जाए | इसे भी 3 मर्तबा करे |
चेहरा धोना wazu ka tarika for ladies
चेहरा भी आपको 3 मर्तबा ही धोना है | चेहरा धोने का तरीका ये है , के आप पहली मर्तबा मे दोनों हाथों मे पानी भरे और चेहरे पर छीटा मारे | छीटा मारने से मतलब मुंह पर पानी डालना है | मुंह पर पानी ज्यादा जोर से न मारे इससे आपको या अगल बगल वाले को तकलीफ हो सकती है |
पहली बार मे मुंह पर पानी डालते वक़्त मुंह को अच्छी तरह से मल ले | मलने का सही तरीका ये है के पेशानी (माथा) के बालों से ठोड़ी के नीचे तक और एक कान की लौ से दूसरे कान की लौ तक का सारा हिस्सा पानी से भीग जाए | याद रहे की एक बाल बराबर हिस्सा भी सूखा न रहे |
क्यूंकी ये हमारे फर्ज मे आता है इसलिए इस बात का खास ध्यान रखे | यही काम दो बार और करे यानि ऐसे ही दो बार और मुंह धोना है |
हाथों को कोहनी तक धोना
जिस तरह हमने आपको चेहरा धोना बताया है उसी तरह हाथों को कोहनियों समेत धोना है यानि थोड़ा स पानी दाई (सीधा) कोहनी पर डालकर उसे उलटे हाथ से कोहनी के नीचे तक मलना है और कुछ पानी कोहनी के ऊपर तक भी पहुचाना है | दूसरी मर्तबा मे पानी से अच्छी तरह भिगो ले | याद रहे के पानी नाखूनों के अंदर तक पहुँचाना जरूरी है और अगर आप ने चूड़ी वगैरह पहनी हो तो उसे भी अच्छी तरह हिला ले | यही काम आपको तीसरी बार भी करना है |
बस आपको एक बात का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है के वज़ू का कोई भी हिस्सा एक बाल बराबर भी सूखा न रहे | नहीं तो आपका वज़ू सही नहीं होगा |
सर और कानों का मसह करना
wazu ka tarika for ladies
आपको एक चौथाई सर का मसह करना है | चौथाई सर का मशा होता है | हाथ पानी मे भिगोकर उसे सर के ऊपर चोंथई हिस्से तक फेर ले और हाथों की तीन उंगलियों से मशा करे और साथ मे कानों का भी मशा करे शहादत की उंगली से दोनों कानों को अच्छी तरह साफ करे और गर्दन भी साफ करे |
wazu ki dua
दोस्तों वज़ू करने के दौरान बीच मे इस दुआ को भी पढ़ना चाहिए |
اَللّٰهُمَّ اغْفِرْ لِىْ ذَنْبِىْ وَوَسِّعْ لِىْ
فِىْ دَارِىْ وَبَارِكْ لِىْ فِىْ رِزْقِىْ
wazu ki dua in hindi :
अल्लाहुम्मग फिर्ली जम्बी वा वस्सी ली फी दारी वा बारिक ली फी रिजकी |
टखनों तक पैर धोना |
सबसे पहले उलटे हाथ की छुँगली से सीधे पैर की छुँगलीऔर बड़ी उँगले तक और फिर एड़ी और टखनों तक हमे पानी सेअच्छी तरह धोना है | इसे 3 मर्तबा धोना है और कोई भी जगह सूखी न रहे | लेकिन उल्टा पैर धोते वक़्त बड़ी उँगले से लेकर छुँगली तक धोना है इसे भी 3 मर्तबा ही धोना है | इस तरह वज़ू के सारे अज़ा धुल जाएंगे |
wazu ke bad ki dua आप ये पढे :
اَللّٰهُمَّ اجْعَلْنِىْ مِنَ التَّوَّابِيْنَ وَاجْعَلْنِىْ مِنَ الْمُتَطَهِّرِيْنَ
अल्लाहुम्मज अलनी मिनत तववा बीना वज अल्नी मिनल मूता ताहिरीन |
नोट ; wazu ke bad ki dua पढ़ने से पहले दूसरा कलमा पढे उसके बाद इस दुआ को पढे |
दोस्तों अक्सर लोग wazu ke kitne farz hai ये पूछते है आपको बता दे वज़ू मे 4 फर्ज होते है |
wazu ke kitne farz hai 4
- पैशानी के बालों से ठोड़ी के नीचे तक एक कान की लो से दूसरे कान की लो तक मुह धोना |
- कोहनियों समीत दोनों हाथ धोना |
- चोंथई सर का मशा करना |
- दोनों पैर टखनों समीत धोना |
wazu ki sunnat
दोस्तों wazu ki sunnat 13 होती है |
- पाकी हासिल करने की नियत करना |
- बिस्मिल्लाह पढ़ना |
- गट्टों तक हाथ धोना |
- मीसवाक करना |
- कुल्ली करना |
- नाक मे पानी डालना |
- दाढ़ी या मुह को अच्छी तरह धोना |
- हाथ पैरों की उंगलियों का खिलाल करना |
- पूरे सर का मशा करना |
- कानों का मशा करना |
- गर्दन का मशा करना |
- तरतीब से वज़ू करना |
- पैदर पे वज़ू करना यानि एक अज़ा सूकने से पहले दूसरा अज़ा धो लेना |
wazu kin cheezo se toot jata h
वज़ू 8 चीजों से टूट ता है |
- पाखाना या पैशाब करना या इन दोनों रास्तों से किस और चीज का निकलना |
- रीह यानि हवा का पीछे से निकलना |
- मुह भरके उलटी होना |
- लेट कर या सहारा लगा कर सो जाना |
- मजनू या दीवाना हो जाना |
- बीमारी या किसी और वजह से बेहोश हो जाना |
- बदन के किसी हिस्से से खून या पीप का निकलकर बह जाना |
- नमाज़ मे जोर से हसना |
ये भी पढे : surah tauba ki fazilat
wazu ke makruhat
wazu ka tarika for ladies
दोस्तों यहां हम आपको बता दे की कुछ चीजें ऐसी है जो वज़ू मे नहीं करनी चाहिए या कुछ उलमा ने इनको करना ना पसंद फरमाया है जिसे हम मकरूह कहते है |
वज़ू मे 4 चीज़े मकरूह है |
- नापाक जगह पर वुजु करना |
- सीधे हाथ से नाक साफ करना |
- वुजु करने मे दुनिया की बातें करना |
- सुन्नत के खिलाफ वुजु करना |
wazu ke mustahibbat
दोस्तों कुछ चीज़े ऐसी है जिन्हे वज़ू मे करना अच्छा बताया गया है | इन्हे मुस्तहब बाते भी कहते है |
वज़ू मे 5 चीज़े मुस्तहब है |
- दायी (सीधा) तरफ से शुरू करना |
- गर्दन का मसह करना |
- वज़ू के काम को खुद करना |
- किबले की तरफ मुंह करके बैठना |
- पाक और ऊंची जगह पर बैठकर वज़ू करना |
आज आपने क्या सीखा |
उम्मीद है के आपको ये wazu ka tarika for ladies , wazu karne ka tarika ,या फिर wazu ka tarika step by step समझ मे आ गया होगा | लेकिन एक अहम बात आपको बता दे कि ये वज़ू का तरीका सभी मर्दों के लिए भी है | सिर्फ फ़र्क इतना है की औरतें वज़ू करते टाइम अपना सर ढंके और अगर बाली ,कंगन ,छल्ला वगैरह पहने हो तो उसे अच्छी तरह हिला कर उस जगह तक पानी पहुँचा ले |